नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। टिकटॉक ने अपनी अमेरिकी इकाई की हिस्सेदारी तीन अमेरिकी निवेशकों ओरेकल, सिल्वर लेक और एमजीएक्स को बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे यह सुनिश्चित हो गया है कि लोकप्रिय सोशल वीडियो मंच अमेरिका में काम करना जारी रख सकता है। यह सौदा 22 जनवरी को पूरा होने की उम्मीद है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शो जी च्यू ने ज्ञापन में कहा कि बाइटडांस और टिकटॉक ने तीनों निवेशकों के साथ बाध्यकारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। चीन की इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी बाइटडांस के पास टिकटॉक का पूर्ण स्वामित्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.