अलीगढ़, मार्च 30 -- बरला, संवाददाता। एक तरफ जहाँ देश भर में 'स्वच्छ भारत' अभियान जोर-शोर से चल रहा है, वहीं अलीगढ़-छर्रा-साँकरा मुख्य मार्ग पर स्थित आबादी भरा गांव 'टिकटा' आज भी बदहाली और गंदगी के ढेर पर बसा है। यहाँ की स्थिति यह बताने के लिए काफी है कि प्रशासन और ग्राम पंचायत इस गांव की समस्याओं को लेकर कितनी उदासीन है। इस गांव की बदहाली की दास्तां मुख्य मार्ग से ही शुरू हो जाती है। गांव शुरू होते ही गांव के नाम का बोर्ड ही टूटा-बिखरा पड़ा है। यही हाल यहाँ बनाए गए कूड़ा संग्रह केंद्रों का है। मुख्य मार्ग पर बने ये कूड़ादान टूट चुके हैं और कूड़े से अटा-पड़ा होने के कारण मुख्य सड़क पर गंदगी फैल रही है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को बदबू और बीमारी के साये में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव वालों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस गंदगी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.