नई दिल्ली, फरवरी 15 -- इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल करते हुए जो कहानी पुलिस को बताई, उसने पूरे मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया। हत्या के बाद आरोपी इंदौर से भागकर मुंबई पहुंच गया था और कई दिनों तक लोकल ट्रेनों में घूमता रहा। जब इंदौर पुलिस मुंबई पहुंची तो वह एक ब्रिज से उतरकर खुद पुलिस थाने की ओर जा रहा था, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात स्वीकार कर ली।4 दिनों में आ गए थे करीब पुलिस पूछताछ में आरोपी पीयूष ने बताया कि उसकी मुलाकात युवती से पिछले साल सितंबर-अक्टूबर के दौरान हुई थी और महज चार दिनों में दोनों काफी करीब आ गए थे। इसके बाद दोनों कई बार सा...