टास्क फोर्स ने 14 ओवरलोड वाहनों से पांच लाख वसूले
चंदौली, मई 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टास्क फोर्स ने चार वर्षों से बकाया चल रही एक जेसीबी समेत 14 ओवरलोड ट्रक और पिकअप वाहनों को सीज किया। जांच में कई वाहनों की फिटनेस, इंश्योरेंस और पीयूसी समाप्त थी। वहीं ट्रकों में मोरंग और गिट्टी निर्धारित क्षमता से अधिक लोड थी।एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि पकड़े गए सभी ट्रक लगभग 20 टन तक ओवरलोड थे। कुछ वाहनों के नंबर प्लेट भी जानबूझकर छुपाए गए थे, जिन पर अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग ने टैक्स और जुर्माने के रूप में करीब पांच लाख रुपये की वसूली का अनुमान जताया है। यह भी पढ़ें- असर: एसडीएम, एआरटीओ, पुलिस एवं खनन विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान उन्होंने बताया कि सभी चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.