धनबाद, मार्च 15 -- बाघमारा प्रखंड सभागार में शनिवार को अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू की अध्यक्षता में अवैध खनन व भंडारण पर रोक लगाने को लेकर टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें अंचल क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बीसीसीएल व सीआईएसएफ के अधिकारी उपस्थित थे। मौके पर बाघमारा सीओ ने अधिकारियों से अब तक कोयले के अवैध खनन पर की गई कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा की। बीसीसीएल के अधिकारियों ने कहा कि माइंस क्षेत्र से सटे क्षेत्रों में अवैध खनन के दौरान धंधेबाजों द्वारा ब्लास्टिंग की जाती है। जब अधिकारी इसके खिलाफ जाते हैं, तो धंधेबाजों द्वारा धमकी दी जाती है। इस पर सीओ ने कहा कि धंधेबाजों के नाम का उल्लेख करते हुए स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दें। सीओ ने बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि अवैध खनन से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.