टास्क फोर्स अधिकारी ने सहफसली खेती का लिया जायजा
बरेली, मई 4 -- कृषि निदेशालय लखनऊ से नामित टास्क फोर्स अधिकारी संयुक्त कृषि निदेशक अनिल कुमार यादव ने बरेली मंडल के कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सहफसली खेती का स्थलीय निरीक्षण किया। विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। ब्लॉक भोजीपुरा के गांव हमीरपुर में कलस्टर के लाभार्थियों और एलआरपी ओमप्रकाश से योजना से प्राप्त लाभों की जानकारी ली गई। ब्लॉक बिथरी चैनपुर के गांव नवदिया हरकिशन में कृषक नंदन सिंह के परिक्षेत्र पर गन्ना, मूंग और कृषक पुष्पेंद्र पटेल के खेत पर गन्ना और उड़द की सहफसली खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कृषि निदेशक इंटरक्रॉपिंग व हाइटेक हब का किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- मंडलीय टास्क फोर्स अधिकारी ने किया सहफसली खेती का सत्यापन
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.