रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। खलारी बाजार जनता हाई स्कूल के समीप रहने वाले आयुष अनंत भारती से साइबर अपराधियों ने टास्क पूरा करने और राशि निकासी का झांसा देकर उनसे 8.77 लाख रुपए की ठगी कर ली है। आयुष अनंत भारती ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आयुष अनंत भारती ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर को उन्हें एक टेलीग्राम ऐप पर जोड़ा गया। कुछ टास्क उन्हें दिया गया। पूरा करने पर उन्हें राशि भी दी गई। इसी क्रम में एक अन्य टास्क पूरा करने पर उन्हें 27.500 रुपए मिला। इस राशि की निकासी के लिए उनसे 58 हजार रुपए भुगतान के तौर पर मांगा गया, जिसे वह भुगतान भी कर दिए। इसके बाद उन्होंने कई बार निवेश भी किया। वह जब राशि निकासी करना चाहा तो उन्हें तरह-तरह की बात कहकर उनसे राशि का भुगतान कराते रहे। 16 दिसंबर को उन्हें ठगी होने का एहस...