टास्क देकर ठगी मामले में पांच गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। घर बैठे कमाई का लालच देकर टेलीग्राम टास्क के जरिए महिला से 1.32 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी की राशि और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से विदेशी साइबर गिरोह से जुड़े थे। खाते उपलब्ध कराकर ठगी की रकम को यूएसडीटी में बदलकर विदेश भेजा जाता था। पीड़िता ने टेलीग्राम पर विज्ञापन देखकर पहले 300 रुपये जमा किए। शुरुआती टास्क में लाभ मिलने के बाद उसे पेड टास्क में निवेश के लिए प्रेरित किया गया और 1,32,573 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में रकम वापस नहीं मिली तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.