चतरा, मई 19 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ने की समस्या से लोग परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी है, लेकिन आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 7 से 8 घंटे तक लोड शेडिंग की जा रही है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। जिले में वर्तमान में लगभग 45 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है, जबकि जरूरत करीब 90 मेगावाट की है। शहर में औसतन 18 से 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। विद्युत विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मरों पर...