काशीपुर, दिसम्बर 19 -- काशीपुर। साइबर ठगों ने टास्क करने के नाम पर एक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानपुर रोड प्रकाश रेजीडेन्सी निवासी प्रशान्त कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने ऑनलाइन हार्वे नॉर्मन नाम की कंपनी को जॉइन किया था। कंपनी में टास्क देने की बात कही और पूरा करने के लिए कुछ रकम जमा करानी पड़ती है। इसके बाद उन्हें कुछ मुनाफा मिलता था। विश्वास जीतने के बाद बड़े टास्क देकर जिसके लिए बड़ी रकम ली गई। तब रकम विड्रॉल करने की कोशिश की गई तो उनसे 30 प्रतिशत वेरिफिकेशन के लिए जमा करने को कहा गया। आरोप है कि कंपनी ने टास्क के नाम पर उनसे 4.50 लाख रुपए ठग लिए। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.