गिरडीह, अक्टूबर 15 -- गिरिडीह। शहर का आश्रम रोड घाट, सफाई व्यवस्था को तरस रहा है। लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा में महज 10 दिन ही शेष रह गए हैं। दिवाली दस्तक देने को बेताब है। इसके बाद भी शहर के घाट सफाई की कमी से जूझ रहा है। सबसे खराब हालत में आश्रम रोड घाट है, जिसकी सफाई पर न तो सम्बंधित वार्ड के प्रतिनिधि और न नगर निगम गंभीरता दिखा रही है। वर्तमान में घाट चहुंओर गंदगी और दलबल में कैद है। घाट द्वार पर जलजमाव है। झाड़ियां चारों ओर से उग गई है। पहुंच पथ पर गंदगी के ढ़ेर है। यह हाल देखकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि छठ पूजा करीब है और ऐसे में घाट की सफाई ने चिंता बढ़ा दी है। निगम को फौरी सफाई शुरु कर देनी चाहिए। -आबादी से घिरा है आश्रम घाट -आश्रम रोड घाट लोकप्रिय छठ घाट होने के साथ घनी आबादी से भी घिरा हुआ है। पिछले कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.