टावर 10 दिनों से खराब,ग्रामीण हुए उग्र
रांची, मई 21 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू स्थित संतोष मेडिकल के पास लगा मोबाइल टावर पिछले करीब 10 दिनों से खराब पड़ा है, जिससे आसपास के इलाके में कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित हो गई है। लोगों को कॉल ड्रॉप, धीमा इंटरनेट और बार-बार नेटवर्क गायब होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क व्यवस्था ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और 24 घंटे के भीतर सेवा बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में नरेश यादव, कमल किशोर ठाकुर, संजय साहू, विकास साहू समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जियो नेटवर्क की खराब सेवा से उग्र हुए ग्रामीण यह भी पढ़ें- पैमाइश से असंतुष्ट युवक टॉवर पर चढ़ा, अफसरों के सामने ही गिरकर मौत यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षुब्ध ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.