रांची, मार्च 22 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। गेतलसूद सोलर पावर प्लांट के लिए निर्माणाधीन गेतलसूद सिकिदिरी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में लगे टावर से तार की चोरी हो गई। दो टावर में लगे करीब 400 मीटर लंबे उच्च दाब लाइन के दो फेज के तार को बनादाग के पास से शनिवार की रात में चोरों ने काट लिया। इससे मार्च माह में सोलर पावर उत्पादन के शुरू होने की संभावना को झटका लगा है। निचले और मिडिल फेज तार को काटा गया है। बताया जाता है कि इस घटना में जानकार लोगों के शामिल होने की आशंका है। चोरी के इस घटना की जानकारी अनगड़ा पुलिस को दे दी गई है। गेतलसूद के प्रोजेक्ट मैनेजर पल्लव यदु ने बताया कि दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के तार की चोरी की गई है। तार चोरी की इस घटना से मार्च माह में बिजली उत्पादन शुरू होने के प्रयास को झटका लगा है। लेकिन पूरा प्रयास है कि समय पर गेतलसूद...