मेरठ, अप्रैल 8 -- परतापुर थाना क्षेत्र के अमीनगर भूड़बराल स्थित शिवा ढाबा के पास सोमवार देर रात चोरों ने एक कंपनी के टावर को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये कीमत की बैटरी और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात चोर जियो टावर परिसर में घुसे और बैटरी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह घटना का पता चला। सूचना पर जियो के फील्ड इंचार्ज अनुराग तेवतिया, निवासी पीपी होल्डिंग्स, मंगल पांडे नगर थाना मेडिकल पहुंचे और चोरों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये में है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.