मेरठ, मार्च 6 -- लोहियानगर थाना पुलिस ने रिलायंस जियो कंपनी के टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए उपकरण और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार बरामद की है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, 1 मार्च की रात ग्राम बजौट स्थित रिलायंस जियो टावर से अज्ञात बदमाशों ने कई महंगे तकनीकी उपकरण चोरी कर लिए थे। लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार बजौट अंडरपास के पास से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आमिर उर्फ मेहराजुद्दीन निवासी सुहैल गार्डन, थाना लिसाड़ी गेट और साहिम निवासी सोना गार्डन, थाना लोहियानगर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए उपकरण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.