नोएडा, जनवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा। मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की बाइक, एक आरआरयू उपकरण और चाकू बरामद किया गया। बीटा दो कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार रात पी-3 गोल चक्कर के पास से दोनों को दबोचा। इनकी पहचान सविंदर और गगन निवासी ग्राम जोट, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। दोनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। यह रेकी कर मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करते थे। बाइक से चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इनके पास से बरामद बाइक एक माह पूर्व नोएडा से चोरी की गई थी। बरामद आरआरयू उपकरण कासना ईटवेल होटल के पास लगे एक मोबाइल टावर से चोरी किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.