गया, मार्च 28 -- आमस प्रखंड परिसर में लगा हाई मास्ट लाइट पिछले एक माह से खराब पड़ा है, जिससे पूरा अंचल व ब्लॉक क्षेत्र रात होते ही अंधेरे में डूब जाता है। सांसद निधि से करीब दो वर्ष पूर्व पुराने भवन के पास यह टॉवर लाइट लगाया गया था, जिससे परिसर रात में भी रोशन रहता था। लाइट खराब होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। यहां तैनात होमगार्ड जवानों को ड्यूटी में परेशानी हो रही है, वहीं अंधेरे के कारण विभिन्न विभागों के कार्यालय असुरक्षित हो गए हैं। इन कार्यालयों में करोड़ों रुपये के कंप्यूटर और अन्य उपकरण मौजूद हैं। स्थानीय युवक द्वारा बिजली विभाग व अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नतीजतन लाखों रुपये की लागत से लगा यह टॉवर लाइट सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.