प्रयागराज, अप्रैल 9 -- हनुमानगंज, संवाददाता। सरायइनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।दलापुर निवासी कृष्ण देव दुबे ने बताया कि मुंबई की अग्रवाल टावर कंपनी द्वारा 16 फरवरी को मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर 8 लाख 86 हजार रुपए की रकम अग्रिम ले लिया। एक अप्रैल को टावर लगाने की समय सीमा तय हुई थी। टावर नहीं लगा और अब कंपनी के सभी नंबर भी बंद हैं। ठगी का आभास होते ही भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी। डीसीपी गंगानगर के आदेश पर बुधवार को सरायइनायत पुलिस ने अग्रवाल टावर ग्रुप कंपनी बेंगलुरु, कर्नाटक व एजेंट दिनेश तिवारी के नाम रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...