अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या। दो लोगो की डांट से नाराज किशोर गुरुवार की रात थाना कैंट क्षेत्र में स्थित आकाशवाणी के टावर पर चढ़ गया। वह उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। पुलिस ने उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा। थाना कैंट के रेतिया मोहल्ले में आकाशवाणी का टावर है। यहां संदीप मेहतो (15) को टावर पर चढ़ा देखने के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एसओ कैंट संदीप सिंह ने बताया कि किशोर नशे का आदी बताया जा रहा है। उसे दो लोगो ने डांट दिया था। जिससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया। यह भी पढ़ें- युवती से शादी की मांग को लेकर युवक टावर पर चढा उसकी काउंसलिंग करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है----- यह भी पढ़ें- युवती से शादी की मांग को लेकर युवक टावर पर चढा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...