दरभंगा, सितम्बर 12 -- बिरौल। प्रखंड के पटनिया पंचायत वार्ड के एक गांव में गुरुवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। प्रेम प्रसंग में उलझी एक नाबालिग लड़की अपने प्यार का इजहार करने 'शोले फिल्म के अंदाज में गांव के पास बने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। इस टावर से होकर करीब आठ लाख वोल्ट की धारा गुजरती है। लड़की ने सबके सामने कहा कि अगर लड़का उससे शादी नहीं करेगा तो वह नीचे कूद जाएगी या बिजली की तार पकड़ लेगी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। घबराए लोगों ने लड़के को वहां बुलाया। नीचे से लड़का बिजली टावर पर चढ़ी लड़की को समझाता रहा। शादी करने का आश्वासन देने पर लड़की टावर से नीचे उतरने को राजी हुई। ग्रामीणों ने भी साहस दिखाया और जान जोखिम में डालकर सहयोग से लड़की को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.