फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद। टावर पर चढ़े एक युवक को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मुश्किल से उतारा। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। टावर से उतारने के बाद उसे घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है। मेरापुर थाने के खलवारा गांव निवासी सूरज उर्फ पीकू सक्सेना अचरा चौराहे के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब लोगों ने उसे टावर पर चढ़ा हुआ देखा तो भीड़ बढ़ गयी। इस पर थाना पुलिस को जानकारी दी गयी। चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जैसे तैसे उसे उतारा गया। चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि युवक टावर की आधी ऊंचाई पर चढ़ गया था। उसकी कोई मांग नहीं थी। उसे उतारकर भाई के हवाले कर दिया गया है। करीब आधे घंटे तक वह टावर पर वह चढ़ा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.