संभल, मई 10 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में शनिवार को एक मानसिक रूप से बीमार युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने से घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। करीब 12 घंटे बाद रविवार देर रात युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। युवक द्वारा टावर पर चढ़कर एंटीना क्षतिग्रस्त कर दिए, जिससे करीब 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद एक युवक गांव मुजाहिदपुर स्थित एटीएस कंपनी के निजी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने करीब 175 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उसने टावर पर लगे एंटीना के केबल काट दिए। एक सरिया खोलकर कई एंटीना भी क्षतिग्रस्त कर दिए। युवक की हरकतों से आसपास के करीब एक दर्जन टावरों का लिंक कनेक्शन प्रभावित हो गया। इससे लगभग 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना...