बदायूं, मार्च 25 -- जमीन के विवाद को लेकर टावर पर चढ़कर विरोध जताने वाले पूर्व सभासद राजू कोली के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शांति भंग की आशंका में चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मोहल्ला होली चौक के रहने वाले पूर्व सभासद राजू कोली का वजीरगंज क्षेत्र में स्थित एक भूखंड को लेकर एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया, जिसे हटवाने के लिए राजू कोली लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर सोमवार को वह हाईवे किनारे लगे एक ऊंचे टावर पर चढ़ गए। करीब 10 घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर वह नीचे उतरे। जिसके बाद कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच लिखित सहमति कराई गई। जन-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.