बदायूं, मार्च 26 -- मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताने वाले पूर्व सभासद विजय कोली को आखिरकार राहत मिल गई है। उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने उनकी जमानत मंजूर करते हुए रिहाई के आदेश भेज दिए हैं। सोमवार को वजीरगंज क्षेत्र के पास स्थित एक जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा बोर्ड लगाए जाने से नाराज होकर विजय कोली मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा था। काफी समझाने-बुझाने के बाद उन्हें नीचे उतारा गया। मंगलवार को उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। हालांकि बुधवार को उनके अधिवक्ता ने दोबारा जमानत के लिए आवेदन किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर में चर्चाओं का दौर जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...