टावर पर चढ़ी महिला के मामले में 13 दिन बाद मुकदमा
पीलीभीत, अगस्त 25 -- बिलसंडा। ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर बीसलपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता के मामले में बिलसंडा पुलिस ने 13 दिन बाद पति के परिजनों समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दियोरिया खुर्द की मनीषा देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि उनके पति बाहर काम करते हैं। ससुराल वाले आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का प्रयास करते हैं। पीड़िता ने बताया कि चार अगस्त को जब वह अपनी ससुराल दियोरिया खुर्द पहुंचीं, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों चाकू व बंका से हमला कर दिया और अभद्रता की। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागीं। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई न होने से आहत होकर मनीषा देवी 11 अगस्त की सुबह बीसलपुर के मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.