टावर पर चढ़ी पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की
गाजीपुर, जुलाई 29 -- कासिमाबाद। न्याय की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी सिधउत (भेभुआ) निवासी दीपा चौहान ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि उनके दिवंगत बाबा की मानसिक स्थिति ठीक न होने का लाभ उठाकर विपक्षियों ने फर्जी वसीयत 12 वर्ष पहले तैयार करा ली। इस मामले का मुकदमा वर्तमान में सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षियों ने बरसात का पानी उनकी झोपड़ी में मोड़ दिया, जिससे घर में रखा सामान, कपड़े आदि खराब हो गया। पीड़िता का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महेंद्र, व योगेंद्र चौहान पुत्र जगन्नाथ, श्यामलाल चौहान तथा केशव पुत्र बैजनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.