बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया। टॉवर पर चढ़कर पूरे जनपद में सनसनी फैलाने वाली युवती ने गुरुवार को शहर के भृगु मंदिर में प्रेमी युवक के साथ विवाह कर लिया। इस दौरान युवती और युवक के परिजन मौजूद रहे। बताया जाता है कि घर बुलाकर उसने प्रेमी को पुलिस से पकड़वा दिया। इसके बाद थाने पर पंचायत हुई जहां पर प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती सुखपुरा चट्टी पर स्थित करीब दो फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गयी। पुलिस के प्रयास के बाद करीब दो घंटे बाद युवती नीचे उतर सकी। इसके बाद भी प्रेमी उससे विवाह करने को राजी नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- महराजगंज में शादी की जिद में टावर पर चढ़ा प्रेमी, युवती के समझाने पर नीचे उतरा कुछ दिनों पहले युवती ने प्रेमी तथा उसके परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। लोगों का कहना है कि इसके बाद दोनों पक्षों में शादी करने क...