शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- जलालाबाद। क्षेत्र के गांव हरेवा में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती मुख्य चौराहे के पास लगे टावर पर चढ़ने का प्रयास करने लगी। युवती के हाथ में लड्डू गोपाल जी की मूर्ति थी, जिससे लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां परिजनों को बुलाकर उनसे बातचीत कराई गई। बताया जा रहा है कि युवती जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव चौक मनोरथपुर की निवासी है और प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया। यह भी पढ़ें- युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़ किया हाईवोल्टेज ड्रामा जानकारी के अनुसार युवती राजस्थान के एक युवक से प्रेम करती है और उससे विवाह करना चाहती है, जबकि उसके परिजन इस रिश्ते का विरोध क...