टावर पर चढ़नेवाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल
गिरडीह, मई 19 -- बेंगाबाद। कथित प्रेमिका से शादी रचाने और यौन शोषण के मामले से छुटकारा पाने की उम्मीद में मोबाइल टावर पर चढ़नेवाले युवक को बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 60/2026 से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि कथित प्रेमिका को घर में बंधक बनाकर उक्त सनकी युवक पर यौन शोषण करने के बाद अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में वायरल कर देने का आरोप है। कथित प्रेमिका के परिजनों ने 18 अप्रैल को ही बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर उक्त युवक के विरूद्ध यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। युवक के विरूद्ध यौन शोषण का मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उसकी खाक छान रही थी। इस बीच मोतीलेदा पंचायत के टोला लकठाही के रहनेवाले सनकी युवक संजय रजक उर्फ संजय बांसुरिया ने सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.