कन्नौज, मई 14 -- तालग्राम, संवाददाता। मोबाइल नेटवर्क समस्या को लेकर निजी कंपनी के टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को छिबरामऊ न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 15 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी आकाश शाक्य ने बुधवार शाम गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर काफी देर तक हंगामा किया था। युवक का आरोप था कि गांव में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्लॉट पर कब्जे के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश पर युवक नीचे उतरा था। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि युवक द्वारा बार-बा...