टावर पर चढ़कर युवक ने मांगे पांच हजार, एक घंटा चला ड्रामा
वाराणसी, मई 2 -- चिरईगांव, संवाद। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तोफापुर में 28 वर्षीय ऋषि चौहान शनिवार सुबह 10 बजे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया और नीचे उतरने के लिए कहा। इस पर युवक ने शर्त रखी कि उसे पांच हजार दिए जाएंगे, तभी वह नीचे उतरेगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव,पुलिस और ग्रामीणों के काफी समझाने बुझाने के बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे का आदी है और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है। वह इस तरह की हरकत पहले भी कई बार कर चुका है। चौकी प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होता है और यह उसकी पांचवीं बार की ऐसी घटना है। पुलिस ने उसे समझाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.