टावर नहीं पकड़ता! मोबाइल नेटवर्क के लिए अररिया जाने को मजबूर हैं पूर्णिया के लोग
संवाद सूत्र, जुलाई 12 -- वैसे तो जमाना फास्ट इंटरनेट और 5जी मोबाइल सेवाओं का है। लेकिन बिहार में एक जगह ऐसी भी है जहां के लोगों को मोबाइल में नेटवर्क ही नहीं मिलता। हालत यह है कि अगर उन्हें किसी से मोबाइल पर बात करनी होती है तो उन्हें अपने जिले से निकलकर दूसरे जिले में जाना पड़ता है। दरअसल मोबाइल पर बात करने के लिए बिहार में पूर्णिया जिला के लोगों को अपने गांव से तीन किलोमीटर दूर अररिया जिला जाना पड़ रहा है। इस गांव के लोग मोबाइल में नो नेटवर्क की समस्या से पिछले कई वर्षों से परेशान हैं। एक और जहां लोग फाइव जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं कुछ ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नदारद है। बनमनखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोसी शरण देवोत्तर पंचायत के मलिनिया गांव में वार्ड एक से लेकर वार्ड सात तक दर्जनों घर मोबाइल नेटवर्क की पहुंच से अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.