टावर चौक स्थित अमर जवान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन
गुमला, जुलाई 26 -- गुमला, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को भारत भारती संस्थान के तत्वावधान में टावर चौक स्थित अमर जवान स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला संयोजक दामोदर कसेरा के नेतृत्व में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया। मौके पर कसेरा ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अद्भुत शौर्य और साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। उनका त्याग और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.