देवघर, अप्रैल 23 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के टावर चौक के समीप बुधवार को ऑटो-टोटो की आमने-सामने टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में देवीपुर थाना क्षेत्र के रांगामटिया गांव निवासी काजल कुमारी ने बताया कि सभी ऑटो में सवार होकर घर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित टोटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- रायडीह में एनएच-43 पर खटखोर के पास ऑटो-बाइक भिड़ंत,दो घायल घायलों में काजल कुमारी, दिगंबर यादव, झाझा निवासी जलधर, गौरीपुर निवासी प्रसादी नापित और सुगापहाड़ी निवासी अन्य लोग शामिल हैं। उनमें काजल कुमारी और प्रसादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.