टावर गिरने से पलवल तहसील की बिजली ठप
फरीदाबाद, जून 5 -- पलवल, अजित कुमार। मीरपुर कौराली स्थित 220 केवी बिजली घर के पास गुरुवार को आए तेज तूफान में एक बड़ा बिजली टावर गिर गया। इससे पलवल तहसील क्षेत्र के छह बिजली घरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई और लाखों उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली बाधित होने के साथ कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। तूफान ने जिले में मचाई भारी तबाहीगुरुवार दोपहर बाद आए तेज तूफान और बारिश ने जिले में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर बिजली के खंभे उखड़ गए और तार टूटकर सड़कों व खेतों में गिर पड़े। यह भी पढ़ें- बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर गिरने से गांवों में आपूर्ति ठप मौसम खराब होने के कारण कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित रहा। बिजली विभाग को सबसे अधिक नुकसान वितरण और ट्रांसमिशन नेटवर्क में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.