टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण से पहले व्यवस्था जांची
गुड़गांव, जुलाई 11 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। शहर में 12 जुलाई को प्रस्तावित टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एनएस शेखावत ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। न्यायमूर्ति ने कहा कि टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण गुरुग्राम की न्यायिक व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक है। यह केवल एक नए न्यायिक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि न्यायिक अधोसंरचना को अधिक सुदृढ़, आधुनिक और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस परिसर के शुरू होने से न्यायिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुविधा मिलेगी। आम लोगों को बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.