बरेली, दिसम्बर 31 -- नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरखन गांव के रईस अहमद मंगलवार की रात अपनी पत्नी रेशमा बेगम के साथ पापुलर की पौध की टाल पर सो रहा था। उनका आरोप है कि रात में कार सवार हथियारों से लैस छोटे मुस्लिम, मोहम्मद ताहिर, मुबारिक अली निवासी ग्राम गरगईया थाना नवाबगंज, जन्नती बेगम उसका पुत्र जहीर निवासी मधुनगला गांव थाना क्योलडिया व कुछ अज्ञात लोग जबरन उनकी टाल में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए रईस अहमद से मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गए। पत्नी रेशमा उन्हें बचाने आईं तो दबंग उसे भी दक्का देकर गिरा कर चले गए। घटना की रिपोर्ट रईस अहमद की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.