लखीसराय, मई 3 -- कजरा, एक संवाददाता। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शनिवार को कजरा क्षेत्र के टाली संथाली गांव से मकान सूचीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्टर सह प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने स्वयं टाली कोडासी में पहले मकान का सूचीकरण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान एडीएम नीरज कुमार और डीडीसी सुमित कुमार ने भी क्रमशः दूसरे और तीसरे मकान का सूचीकरण किया। सुपरवाइजर संख्या 43 के एचएलबी 0350 क्षेत्र अंतर्गत संतोष टुडू के घर से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या मध्य विद्यालय नरोत्तमपुर की शिक्षिका सह प्रगणक माधवी कुमारी द्वारा सजे प्लेट से कैंची देकर कराई गई, जिसके बाद कलेक्टर ने फीता काटकर मकान सूचीकरण कार्य का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरव...