टार्च लगाने पर पिता पुत्र समेत तीन को पीटा
बांदा, मार्च 20 -- बांदा। संवाददाता टार्च लगाने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगो ने पिता पुत्र समेत तीन लोगो के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। एक अन्य घटना में मामूली विवाद पर युवती को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी 17वर्षीय सोनू पुत्र रामलाल गुरुवार की रात खेत से घर आ रहा था। तभी रास्ते में आधा दर्जन दबंगो ने उसे घेर लिया और गाली गलौज देने लगे। सोनू ने इसका विरोध किया। इसी बीच सोनू का 60वर्षीय ताऊ शिवऔतार पुत्र रामेश्वर खेत से घर आ रहा था। उसने टार्च लगाते हुए ललकार लगाई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। सभी लोगों ने सोनू और शिवऔतार के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.