हल्द्वानी, मई 26 -- स्कूटी के टायर से कार-ट्रक के इंजन ऑयल तक 20 फीसदी महंगा - अमेरिका-ईरान जंग के चलते ऑटोपार्ट्स और वाहन सर्विसिंग के दाम भी बढ़े यह भी पढ़ें- टायर से लेकर ऑइल तक तीन महीने में 20 फिसदी बढ़े दाम - सिंथेटिक रबर महंगी होने से टायर निर्माण लगातार बढ़ रही लागतजंग की तपिश : पूनम मौर्य हल्द्वानी। युद्ध की तपिश और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण टायर से लेकर मोबिल आयल तक के दामों में 20 फीसदी का उछाल हुआ है। बीते एक हफ्ते में ट्रैक्टर टायरों की कीमतों में जहां लगभग 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं कार के टायरों के दाम 7 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। कारोबारियों के मुताबिक पेट्रोकेमिकल उत्पादों की आपूर्ति में कमी के कारण सिंथेटिक रबर महंगी हुई है, जिससे टायर निर्माण लागत बढ़ी है। पिछले तीन महीनों में टायरों के दाम कुल म...