हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। स्कूली बच्चों से भरी बस का आगे वाला शीशा ट्रक के टायर से उछलकर गिट्टी लगने से तेज आवाज के साथ टूटकर बिखर गया। इस हादसे से बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को हाईवे किनारे खड़ा किया और स्कूल में सूचना दी। जिसके बाद में दूसरी बस से बच्चों को उनके घरों तक पहुंचाया गया। हादसे बच्चे काफी देर तक सहमे रहे। कुछेछा स्थित जयपुरिया स्कूल की शनिवार को छुट्टी होने के बाद चालक बस में बच्चों को लेकर हमीरपुर आ रहा था। बस बच्चों से भरी हुई थी। दिन के तीन बजे के आसपास स्कूल से कुछ आगे एआरटीओ कार्यालय के पास बस पहुंची थी कि तभी हाईवे से गुजरे एक ट्रक के टायर से उछलकर गिट्टी सीधे बस के आगे वाले शीशे में लग गई। जिससे शीशा तेज आवाज के साथ चकनाचूर होकर बिखर गया। अचानक हुए इस ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.