टायर सर्विस की दुकान में दो नाबालिग काम करते मिले, एफआईआर दर्ज
रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर। जीरो चाइल्ड लेबर योजना के अभियान के तहत श्रम विभाग की जिला टास्क फोर्स ने किच्छा क्षेत्र के किशनपुर स्थित एक टायर सर्विस की दुकान में दो नाबालिग बच्चों को कार्य करते को पाया। इस पर प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 19 जून को श्रम विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में निरीक्षण किया। जांच के दौरान मैसर्स शकील टायर सर्विस में 13 और 12 वर्षीय दो नाबालिग को टायर रिपेयरिंग का कार्य करते हुए चिन्हित किया गया। दोनों बच्चे जवाहर नगर कॉलोनी, किच्छा के निवासी हैं। बाल श्रम नियोजन को संज्ञेय अपराध मानते हुए संचालक के विरुद्ध अधिनियम की धारा-14 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कार्रवाई के दौरान जिला टास्क फोर्स टीम में तन्मय पंत, संगीता गुप्ता, उवैश खान, रेखा अधिकारी, श्रद्धी, सुरेश गिरि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.