शामली, जून 1 -- गांव मामौर और सहपत की आबादी के निकट संचालित टायर फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों गांवों के दर्जनों ग्रामीण फैक्ट्री पर पहुंचे और जमकर हंगामा-प्रदर्शन करते हुए फैक्ट्री बंद करने की मांग की। उनका कहना है कि फैक्ट्री से कैंसर, काला पीलिया व अन्य बीमारियां फैल रही है। चेताया कि यदि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो ग्रामीण स्वयं ईंख उखाड़कर ले जाएंगे। रविवार शाम करीब छह बजे गांव मामौर और सहपत के दर्जनों ग्रामीण टायर फैक्ट्री पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है फैक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध के कारण सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- मोतीपुर : महवल में सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, महापंचायत बुलाई प्रदूषण बेतहाशा बढ़ रहा है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों के ...