टायर फटने से हाईवे पर पलटी दौड़ती डीसीएम, बड़ा हादसा टला
सहारनपुर, मई 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। नकुड़ क्षेत्र के जगेता नजीब गांव के पास रुड़की-पंचकूला नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुड़की से अंबाला जा रही एक डीसीएम का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार डीसीएम तेज रफ्तार से हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ उसका टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीसीएम सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए चालक और परिचालक को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। हादसे में डीसीएम को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.