टायर फटने से हाइवे पर पलटा ट्रेलर
जौनपुर, सितम्बर 20 -- जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ हाइवे पर इजरी गांव के पास रविवार भोर में चार बजे जौनपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रेलर पर लदी पशु आहार की बोरिया सड़क पर बिखर गई जिससे जौनपुर की तरफ जाने वाले लेन पर आवागमन बाधित हो गया है। ट्रेलर कुल्हाड़ियां बिहार से पशु आहार लेकर हैदरगढ़ जा रहा था। चालक रानू गुप्ता निवासी गजाधरपुर थाना नखरपुर जिला बहराइच और खलासी श्यामू निवासी ईशानगर लखीमपुर खीरी दुर्घटना में बाल बाल बच गए। एनएचआई के कर्मचारी बीबनमऊ गेट के पास अवरोधक लगाकर जौनपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर आवागमन रोक दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.