उन्नाव, अप्रैल 22 -- बीघापुर। उन्नाव-लालगंज नेशनल हाईवे पर गौरी गांव के सामने बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सब्जी लेकर जा रहा लोडर अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया। सफीपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी रावेंद्र सिंह परियर से सब्जी लेकर लालगंज मंडी जा रहे थे। इसी दौरान लोडर का टायर फट गया और वाहन पलट गया। हादसे में सब्जियां सड़क पर बिखर गईं और चालक के पैर में चोट आई। चालक ने बताया कि बिखरी हुई सब्जी को दूसरे वाहन से मंडी भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...