हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में शाहाबाद-सांडी मार्ग पर शुक्रवार शाम एक सब्जी से लदा लोडर वाहन का अचानक पिछला टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पीलीभीत जनपद के एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। पीलीभीत जिले के पूरनपुर निवासी 28 वर्षीय नूर मोहम्मद सब्जी का कारोबार करते थे। वह शुक्रवार को कानपुर से लोडर में सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। लोडर जैसे ही लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे के पास पहुंचा, तभी अचानक पीछे का टायर फट गया और लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नूर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक सुमेर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने नूर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक सुमेर को प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.