इटावा औरैया, मार्च 29 -- क्षेत्र के गांव नगला खुमान निवासी 24 वर्षीय सुशील पुत्र भजन लाल रविवार दोपहर ट्रैक्टर के अगले पहिये में हवा डाल रहा था, तभी अचानक ट्यूब और टायर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज से वह घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार में पता चला कि उसके कान का पर्दा फट गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...