कौशाम्बी, जून 26 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम मंझनपुर से भरवारी की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में उसका चालक ऋषभ तिवारी (24) पुत्र सोमेन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों की पहचान श्रीराम (55) पुत्र छोटई सरोज,जगपत (75) पुत्र स्व. मैकू सरोज, छेद्दू (48) पुत्र सुंदर सरोज,आंशिका (11) पुत्री शिवलाल, नंदिनी (10) पुत्री हरिश्चंद्र सरोज व निरंजन पुत्र दिनेश सरोज के रूप में हुई है। यह सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं और मंझनपुर के ओसा गांव के रहने वाले हैं। वे असवां रिश्तेदारी से लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...