गंगापार, जनवरी 29 -- करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। माघ मेला जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। गनीमत रही कि ऑटो में सवारी नहीं थी और बोलेरो सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। करछना थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित करछना बाजार के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के हनुमना क्षेत्र से कुछ श्रद्धालु सुबह बोलेरो से माघ मेला के लिए गए थे। मेला दर्शन के बाद दोपहर में बोलेरो कोहडा़र वाया रामपुर मार्ग से होते हुए करछना बाजार की ओर आ रही थी। इसी दौरान बाजार के समीप बोलेरो का अगला टायर अचानक पंचर हो गया। टायर फटते ही चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.